विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में ‘सबुज साथी’ का नाम बदलकर हुआ ‘सारथी’, अब 8वीं कक्षा में मिलेगी मुफ्त साइकिल

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में 'सारथी' योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत अब आठवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को ...और पढ़ें

'सबुज साथी' योजना का नाम बदलकर 'सारथी' किया गया।

'सबुज साथी' योजना का नाम बदलकर 'सारथी' किया गया।

HighLights

  1. 'सबुज साथी' योजना का नाम बदलकर 'सारथी' किया गया।

  2. आठवीं कक्षा से विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिलें मिलेंगी।

  3. राज्य में साइकिल निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को हावड़ा के बेंटरा में ‘सारथी’ योजना की शुरुआत की। इसके तहत अब नौवीं के बजाय आठवीं कक्षा में पहुंचते ही विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल दी जाएगी।

इस योजना का नाम पहले ‘सबुज साथी’ था। शुभेंदु ने नए लोगो के साथ योजना का शुभारंभ किया और बेंटरा के मधुसूदन पाल चौधरी स्कूल में विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सारथी’ से जुड़कर राज्य में साइकिल कारखाना लगाने वाली औद्योगिक संस्थाओं को सरकार मुफ्त जमीन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में ही साइकिल निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

शुभेंदु ने विद्यार्थियों से 12वीं कक्षा तक मोबाइल का कम इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्मार्ट टैब दिए जाएंगे और कई स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्कूलों में एनसीसी शुरू करने की भी घोषणा की।