बंगाल के 300 थाने बनेंगे आदर्श, सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- 112 हेल्पलाइन से पुलिस होगी और तेज
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु ने घोषणा की कि राज्य के 300 पुलिस थानों को आदर्श थानों में बदला जा रहा ...और पढ़ें
-1789821919166_m.webp)
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी।
HighLights
300 पुलिस थानों को आदर्श थानों में बदला जा रहा है।
112 हेल्पलाइन से पुलिस प्रतिक्रिया समय में सुधार की उम्मीद।
पुलिसकर्मियों को 20% डीए और राशन भत्ते में वृद्धि मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य के 300 पुलिस थानों को आदर्श थानों में तब्दील किया जा रहा है और उम्मीद जताई कि 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया करने में सुधार लाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी पुलिस थाने में जगह उपलब्ध है वहां सरकार सुविधाएं बढ़ा रही हैं, जिनमें जिम एवं खेल-कूद की व्यवस्था करना भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां हम सुविधाएं बढ़ा रहे हैं तथा जिम और खेल के मैदान बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 112 आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू हो जाने के बाद, हम पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के मामले में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आगे निकल सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बंगाल के ग्रामीण इलाकों में, 112 नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग 30 मिनट लगते हैं, जबकि कोलकाता में 15 से 20 मिनट समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि महालया के दिन ब्रिगेड परेड ग्राउंड से लगभग 450 नई पुलिस मोटरसाइकिल और गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कई उपायों की भी घोषणा की, जिनमें दुर्गा पूजा से पहले अक्टूबर के वेतन के साथ 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान और राशन मद में 500 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने कहा कि आपको (पुलिस बल को) दुर्गा पूजा से पहले अक्टूबर के वेतन के साथ 20 प्रतिशत डीए मिलेगा। हमने राशन के लिए निधि को 500 रुपये बढ़ाया है, जो पहले 1,500 रुपये थी। भविष्य में और भी कुछ करने की कोशिश करेंगे।
