विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में नौकरी समाप्ति पत्र मिलने पर भड़के संविदा कंप्यूटर शिक्षक, किया उग्र प्रदर्शन

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:54 PM (IST)

संविदा कंप्यूटर शिक्षकों ने दुर्गापूजा से पहले नौकरी समाप्ति पत्र मिलने के विरोध में कोलकाता के विकास भवन के सामने ...और पढ़ें

नौकरी समाप्ति पत्र मिलने पर भड़के संविदा कंप्यूटर शिक्षक।

नौकरी समाप्ति पत्र मिलने पर भड़के संविदा कंप्यूटर शिक्षक।

HighLights

  1. संविदा कंप्यूटर शिक्षकों ने नौकरी समाप्ति पत्र के विरोध में प्रदर्शन किया।

  2. विकास भवन के पास पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्कामुक्की हुई।

  3. शिक्षक एजेंसी व्यवस्था खत्म कर सरकारी संविदा कर्मचारी दर्जा मांग रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले नौकरी समाप्ति पत्र मिलने के विरोध में संविदा कंप्यूटर शिक्षकों ने सोमवार को विकास भवन अभियान किया। करुणामयी से निकला जुलूस विकास भवन के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इसके बाद पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्कामुक्की हुई। कुछ शिक्षक सड़क पर लेटकर विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी अधिकारियों से बातचीत की मांग को लेकर विकास भवन के सामने धरना भी शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आईसीटी ऐक्य मंच के फेज छह और सात के तहत 3,719 शिक्षक-शिक्षिकाएं एजेंसियों के माध्यम से संविदा पर नियुक्त हैं। उनकी मौजूदा संविदा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है।

संबंधित एजेंसी ने संविदा का नवीनीकरण नहीं करने की सूचना दी है और शिक्षकों को नौकरी समाप्ति पत्र भी मिल चुके हैं। शिक्षकों का कहना है कि पूजा के समय नौकरी जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

एजेंसी व्यवस्था खत्म करने की मांग

शिक्षकों की मांग है कि एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति की व्यवस्था खत्म कर उन्हें सीधे सरकारी संविदा कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

उनका कहना है कि फेज एक से पांच के शिक्षकों को आंदोलन के बाद सरकारी संविदा कर्मचारी के रूप में काम करने का अवसर मिला है, जबकि पांच वर्ष से काम कर रहे फेज छह और सात के शिक्षक अब भी एजेंसियों के अधीन हैं। इसी व्यवस्था में बदलाव और सरकारी मान्यता की मांग को लेकर उन्होंने विकास भवन अभियान किया।