विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बकाया डीए के भुगतान की तैयारी तेज 

Published: Fri, 17 Apr 2026 10:54 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान ...और पढ़ें

शिक्षकों को बकाया डीए के भुगतान की तैयारी तेज

शिक्षकों को बकाया डीए के भुगतान की तैयारी तेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के शिक्षक समुदाय और शिक्षाकर्मियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान को लेकर राज्य सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, बकाया डीए से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज इस सप्ताह राज्य सचिवालय 'नवान्न' भेज दिए गए हैं।

विकास भवन (शिक्षा विभाग के मुख्यालय) की ओर से भेजी गई इस रिपोर्ट में प्रोफेसरों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बकाया का विस्तृत विवरण शामिल है। स्कूल शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग ने अलग-अलग गणना कर विश्वविद्यालयों और स्कूलों से डेटा एकत्र किया था।

अब अंतिम गणना पूरी कर फाइल वित्त विभाग की मंजूरी के लिए नबन्ना भेजी गई है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें राज्य सरकार को बकाया डीए का भुगतान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया था।

अर्थ विभाग की मंजूरी मिलते ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही शिकायत दूर होने की उम्मीद है।