बंगाल: खराब सड़कों से रोज चार घंटे का सफर, परेशान होकर SIR ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश ने दिया इस्तीफा
एसआईआर ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी ने खराब सड़कों और लंबी यात्रा के कारण इस्तीफा दे दिया है।
-1790755510003_m.webp)
कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी।
HighLights
न्यायमूर्ति इंद्रजीत चटर्जी ने न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया।
खराब सड़कें और लंबी यात्रा इस्तीफे का मुख्य कारण।
कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा गया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। एसआईआर ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी ने खराब सड़कों और लंबी यात्रा का हवाला देते हुए दो नवंबर से प्रभावी इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
न्यायमूर्ति चटर्जी ने बताया कि उन्होंने अप्रैल में मुर्शिदाबाद से संबंधित अपीलों की सुनवाई करने वाले ट्रिब्यूनल का न्यायाधीश पद स्वेच्छा से स्वीकार किया था। हालांकि, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि काम इतने लंबे समय तक चलेगा और ट्रिब्यूनल का स्थान भी नहीं बताया गया था।
न्यायमूर्ति चटर्जी ने आगे कहा कि साल्टलेक स्थित घर से जोका आने-जाने में रोज करीब 70 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। इसमें करीब 10 घंटे का समय लगता है। उन्होंने सहकर्मी न्यायाधीशों से भी इसी तरह की शिकायतें मिलने का उल्लेख किया है। पत्र की प्रति राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम मीणा को भी भेजी गई है।
