Move to Jagran APP

West Bengal Politics:सांसद सौमित्र खां का दावा, शताब्दी रॉय जल्द भाजपा में शामिल होंगी

तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय जल्द भाजपा में शामिल होंगी। बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खां ने यह दावा किया। उन्होंने कहा-ममता दीदी ने शताब्दी रॉय को फिलहाल रोक दिया है। मुझे पता है कि उन्हें दो-चार दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। शताब्दी रॉय भाजपा में आएंगी।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:20 PM (IST)
West Bengal Politics:सांसद सौमित्र खां का दावा, शताब्दी रॉय जल्द भाजपा में शामिल होंगी
शताब्दी रॉय भाजपा में आएंगी क्योंकि वह कुछ करना चाहती हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय जल्द भाजपा में शामिल होंगी। बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खां ने यह दावा किया। उन्होंने कहा-ममता दीदी ने शताब्दी रॉय को फिलहाल रोक दिया है। मुझे पता है कि उन्हें दो-चार दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। शताब्दी रॉय भाजपा में आएंगी क्योंकि वह कुछ करना चाहती हैं। वह भाजपा में आना चाहती हैं।सौमित्र खां इस दिन बांकुड़ा के बिष्णुपुर में एक मंदिर के कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। खां ने कहा-'भाजपा में शामिल होने के लिए राजीव बनर्जी पहले नंबर पर हैं। शताब्दी नंबर दो पर हैं। अपरूपा पोद्दार तीसरे नंबर पर हैं। प्रसून बनर्जी भी हैं। छह से सात सांसदों और विधायकों ने भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा है। अब यह केवल समय की बात है।'

loksabha election banner

खां के इस दावे के जवाब में शताब्दी रॉय ने कहा-'मुझे नहीं लगता कि हर सवाल का जवाब देने की आवश्यकता है। मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।' बीरभूम से तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने पार्टी के एक वर्ग के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए गुरुवार को सबसे पहले फेसबुक पर नाराजगी जाहिर की थी। सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का भी संकेत दिया था। तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने उन्हें फोन किया था। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष उनके घर पहुंचे थे। रात में सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ बैठक में बर्फ पिघली।। इसके बाद शताब्दी ने कहा कि वह शनिवार को दिल्ली नहीं जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.