विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal News: उत्तर 24 परगना के एक स्कूल की प्रयोगशाला में विस्फोट, शिक्षक और 10 छात्राएं घायल

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 01 Aug 2023 08:43 PM (IST)

उत्तर 24 परगना जिले के टाकी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की प्रयोगशाला में विस्फोट होने से शिक्षक व ...और पढ़ें

उत्तर 24 परगना जिले के टाकी इलाके के एक सरकारी स्कूल के प्रयोगशाला में विस्फोट हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)
उत्तर 24 परगना जिले के टाकी इलाके के एक सरकारी स्कूल के प्रयोगशाला में विस्फोट हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के टाकी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की प्रयोगशाला में विस्फोट होने से शिक्षक व 10 छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार दोपहर टाकी के षष्ठीवर लालमाधव उच्च बालिका विद्यालय की प्रयोगशाला में हुई।

अमोनिया गैस से भरे एक जार के फटने से हुई दुर्घटना

प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान है कि अमोनिया गैस से भरे एक जार के फटने से यह दुर्घटना हुई। स्कूल की प्रयोगशाला काफी दिनों से बंद थी और वहां रखरखाव का अभाव था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिक्षक अर्णब गुह दास 12वीं की विज्ञान विभाग की छात्राओं के साथ प्रयोगशाला में विज्ञान की प्रैक्टिकल क्लास ले रहे थे।

घायलों को टाकी अस्पताल ले जाया गया 

उसी समय अमोनिया गैस से भरे जार में धमाका हुआ। जोरदार आवाज सुनकर अन्य शिक्षक-शिक्षिका प्रयोगशाला में पहुंचे और घायलों को टाकी ग्रामीण अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।