विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:03 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों से नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों, हासिरानी रथ और शाखारव सरकार ने बुधवार को विधानसभा में शपथ ली।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में हाल में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित दोनों भाजपा विधायकों ने बुधवार को विधानसभा में शपथ ली।

विधानसभा अध्यक्ष रथींद्रनाथ बोस ने पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक हासिरानी रथ और मुर्शिदाबाद के रेजीनगर से चुने गए शाखारव सरकार को सदन के भीतर विधायक पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई कैबिनेट मंत्री और सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी दलों के विधायकगण उपस्थित रहे। नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था, जबकि नौ अक्टूबर को नतीजे आए थे।

दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। बीच में दुर्गा पूजा की छुट्टियों के चलते दोनों का शपथ नहीं हो पाया था। दुर्गा पूजा की छुट्टी बीतते ही विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों को शपथ दिलाईं।

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। इस साल अप्रैल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने दो सीटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर सीट अपने पास रखते हुए नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ ने जीत दर्ज की।

वह शुभेंदु के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद छह मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर, मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे से खाली हुई थी।

कबीर भी मुस्लिम बहुल नाउदा और रेजिनगर, दोनों सीटों से जीते थे। बाद में उन्होंने नाउदा सीट अपने पास रखते हुए रेजिनगर से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा, जिसमें भाजपा के शाखारव सरकार विजयी हुए।