पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव की रणनीति व जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर भाजपा की अहम बैठक जारी
पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सांगठनिक स्थिति को मजबूत कर लेना चाहती है। इसके लिए जहां जोर-शोर से सदस्यता अभियान चल रहा है वहीं अहम बैठकें भी की जा रही हैं।
कोलकाता, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सांगठनिक स्थिति को मजबूत कर लेना चाहती है। इसके लिए जहां जोर-शोर से सदस्यता अभियान चल रहा है वहीं अहम बैठकें भी की जा रही हैं। इन बैठकों में पार्टी अपने सांगठनिक चुनाव पर भी चर्चा कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को आइसीसीआर में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष उद्घाटन भाषण देंगे।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सह प्रभारी अरविंद मेनन, राष्ट्रीय नेता शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव के पहले यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जानकारी हो कि विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सांगठनिक स्थिति को मजबूत कर लेना चाहती है। इसके लिए जहां जोर-शोर से सदस्यता अभियान चल रहा है वहीं अहम बैठकें भी की जा रही हैं। इन बैठकों में पार्टी अपने सांगठनिक चुनाव पर भी चर्चा कर रही है। इसी क्रम में आज हो चिमिन्ह सरणी स्थित आइसीसीआर में बैठक शुरु हुई है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के भाषण से बैठक शुरु हुई। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि दिलीप घोष खुद चाय पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों से बातचीत करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, राष्ट्रीय नेता शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित हैं।
बैठक के दौरान पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण देंगे।यह बैठक शाम तक चलेगी। विधानसभा चुनाव के पहले यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।