पश्चिम बंगाल में पहली बार लोमड़ी के हमले में मृत महिला के परिवार को मिला ₹5 लाख का मुआवजा
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में लोमड़ी के हमले में जान गंवाने वाली प्रमिला रजक के परिवार को राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।

परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है।
HighLights
पुरुलिया में लोमड़ी के हमले में मृत प्रमिला रजक के परिवार को मुआवजा।
राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
लोमड़ी के काटने से मौत पर मुआवजा मिलने का यह पहला मामला।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत मानवीय व संवेदनशील कदम बताया।
कार्यक्रम में पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बाघमुंडी विधायक रहीदास महतो, समाजसेवी शंकर महतो, डीएफओ अंजन गुहा, एसडीओ उमाशंकर दास, एसडीपीओ गौरव घोष, झालदा थाना प्रभारी (IC) शेष कुमार, झालदा रेंज ऑफिसर दिगंत मैती मौजूद रहे।
