Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • west-bengal
  • kolkata
LIVE BLOG

West Bengal Exit Poll Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में 4 एग्जिट पोल बना रहे BJP सरकार, 2 में 'दीदी' दमदार

Exit Poll Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे। 

By Deepak Gupta Thu, 30 Apr 2026 12:08 AM (IST)
West Bengal Exit Poll 2026 Live।

West Bengal Exit Poll 2026 Live।

West Bengal vidhan sabha chunav Exit Poll result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। दो चरणों में हुए मतदान में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.88 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है। 4 मई को चुनाव का परिणाम आएगा।

30 Apr 202612:08:13 AM

रिटर्निंग ऑफिसर के आकलन के आधार तय होगी री-पोलिंग- सुब्रत गुप्ता

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हिंसा के मामलों पर विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि लोकल पुलिस फोर्स हिंसा से कानून के हिसाब से निपटेगी और वो एक्शन लिए जा रहे हैं। अगर लोग हिंसा में शामिल हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हम अभी भी हर पोलिंग स्टेशन पर मतदान की गुणवत्ता का आकलन कर रहे हैं। उस आकलन और स्क्रूटनी के दौरान ऑब्जर्वर और रिटर्निंग ऑफिसर के आकलन के आधार पर, हम तय करेंगे कि री-पोल की जरूरत होगी या नहीं।

29 Apr 202610:10:02 PM

हमें पहले से पता था कि इस बार 10-15% मतदान ज्यादा होगा- डोला सेन

TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि हमें पहले से पता था कि इस बार 10-15% मतदान ज्यादा होगा। यह 13% बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, मीडिया की तरफ से जो नैरेटिव बताया जा रहा है उससे हम सहमत नहीं है। SIR में जो हुआ उसमें 1 करोड़ 25 लाख लोगों के वोट काटे गए, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट गई और लड़ी जिसके बाद 30 लाख लोगों के नाम जोड़े गए लेकिन 92 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। वे लोग तनाव में गए और उसके कारण 225 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसका नाम इस बार लिस्ट में आया सबने सोचा कि इस बार हमें वोट देना है। इसलिए इस बार सबने मतदान किया।"

29 Apr 20269:29:20 PM

भाजपा के पास ज्यादा वोट जाएगा- अधीर रंजन चौधरी

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई। इसमें TMC कहां किस तरह आएगी यह इतना जल्दी बताना मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल साफ है कि TMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान हुआ है। लेकिन यह वोट सभी विपक्षी पार्टियों में बंट गए हैं, कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस, कहीं CPI(M), कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी, कहीं ISF लेकिन विपक्ष में भी भाजपा के पास ज्यादा वोट जाएगा, यह मेरा मानना है।

29 Apr 20268:43:14 PM

TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने एग्जिट पोल को बताया निराधार

बेलेघाटा से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि ज्यादातर एग्जिट पोल निराधार हैं, आप उनका पिछली बार का रिकॉर्ड देखिए, उन्होंने 2021 में क्या कहा था और क्या हुआ, जमीनी हकीकत और इसमें बहुत अंतर है। जो TMC की जीत दिखा रहे हैं उसका अर्थ है कि उनका सर्वे ठीक है। हमें 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेगी।

29 Apr 20268:41:31 PM

बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी- अर्जुन सिंह

पश्चिम बंगाल के नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बन रही है। 4 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीत मिलेगी और सरकार बनेगी।

29 Apr 20268:37:48 PM

170 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा बनाएगी सरकार- सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता ने इस बार भाजपा के पक्ष में वोट किया है। ममता बनर्जी के खिलाफ जनता ने उमड़कर मतदान किया है और इसका लाभ भाजपा को मिलने वाला है।170 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है।

29 Apr 20268:35:07 PM

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% से ज्यादा मतदान- सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया है। यह एक रिकॉर्ड है। 2021 में यहां वोटर टर्नआउट 82% था, 2024 में 78% था, लेकिन यहां की सत्ताधारी पार्टी ने मृत और नकली वोटों का इस्तेमाल करके उनमें फ्रॉड किया था। इस बार, वे सिर्फ़ 10-12 नकली वोट ही डाल पाए, जिसमें वार्ड 77 के कुछ बूथों पर बुर्का पहने 4-5 आदमियों ने वोट डाला। हमने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद वे भाग गए और बांग्लादेशी मुसलमानों, जय बांग्ला का नारा लगाने लगे।

29 Apr 20268:33:50 PM

TMC ने 235 सीट जीतने का किया दावा

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "पहले चरण के मतदान में TMC की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम माताओं, बहनों को धन्यवाद देते हैं। जितना ज्यादा मतदान हुआ, उतने ज्यादा वोटों से TMC जीतेगी। भाजपा को पता है कि TMC जीतेगी इसलिए सेंट्रल फोर्स के जरिए गुंडागर्दी की गई, बच्चों और महिलाओं को मारा गया। जानबूझकर पोलिंग धीमी की गई, लोगों को कतार में रखकर परेशान किया गया, आप कितना ही हमला करें बंगाल जीतेगा।

29 Apr 20268:29:18 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: जेवीसी के एग्जिट पोल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जेवीसी का एग्जिट पोल आ गया है। जेवीसी के एग्जिट पोल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर की टक्कर दिखाई दे रही है।

TMC- 131-152
BJP10 138-159
OTH- 2

29 Apr 20267:20:34 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

TMC- 118-118
BJP- 150-175
OTHER- 2-6

29 Apr 20267:16:35 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: P-Mark के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार


P-Mark के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

 

TMC- 118-138

BJP- 150-175

 OTH- 2-6

29 Apr 20266:59:30 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Chanakya Strategies के एग्जिट पोल आए सामने आ गए हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है।

TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10

29 Apr 20266:55:24 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: P-Marq Exit Poll 2026 में बीजेपी की सरकार

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर P-Marq Exit Poll 2026 के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

P-Marq Exit Poll 2026

TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00

29 Apr 20266:53:47 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: Matrize के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

BJP- 125-140
TMC- 146-161
CONG- 0
LEFT- 0
OTHER- 6-10

29 Apr 20266:48:30 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: बंगाल में 3 एग्जिट पोल आए सामने, 2 में बीजेपी की बनेगी सरकार

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तीन एग्जिट पोल सामने आ गए है। जिसमें से 2 एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी की सरकार बन रही है। 

29 Apr 20266:45:10 PM

West Bengal Exit Poll LIVE: बंगाल में किसकी सरकार? Peoples Pulse का एग्जिट पोल आया सामने

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Peoples Pulse का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में TMC को 117-187, BJP को 95-110, CONG को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 1 और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

29 Apr 20266:32:29 PM

West Bengal Election 2026 Exit Poll: थोड़ी देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

West Bengal Exit Poll Result 2026 LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ी देर में सामने आएंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us