Move to Jagran APP

West Bengal Election 2021: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेवजह FIR कर जेल में ठूंसा गया : शेखावत

West Bengal Election 2021 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेवजह एफआइआर दर्ज करवा कर उन्हेंं जेल में ठूंसा गया है। महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 09:42 PM (IST)
West Bengal Election 2021: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेवजह FIR कर जेल में ठूंसा गया : शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेवजह एफआइआर दर्ज करवा कर उन्हेंं जेल में ठूंसा गया है। महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्याएं हुईं, लेकिन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या में सत्ताधारी नेताओं के साथ पुलिस भी काम कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को अत्याचार करने की खुली छूट दे रखी है। कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि बंगाल, देश की सांस्कृतिक राजधानी है, लेकिन मौजूदा टीएमसी की सरकार ने इस सांस्कृतिक धरती को अपराध की राजधानी बना दिया। हद तो यह है कि 2018 के बाद बंगाल की सरकार ने क्राइम डाटा ही नहीं रिलीज किया। मंत्री ने कहा कि बंगाल में हत्याएं, दुष्‍कर्म  समेत महिलाओं के प्रति अपराध और लड़कियों के गायब होने के सबसे ज्यादा केस हैं। 

ममता सरकार ने किया राजनीति का अपराधीकरण 

उन्होंने कहा कि यहां राजनीति का अपराधीकरण ममता सरकार ने किया है। जनता के दिल से टीएमसी ने अपनी जगह समाप्त कर दी है। सत्ता जाने के भय से टीएमसी के नेता और आक्रामक हो गए हैं। बंगाल में अब तक 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की गई। उन्हेंं मारकर पेड़ पर लटकाया गया। यही नहीं, टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मां और बहनों को भी नहीं छोड़ा। 80 साल की बुजुर्ग शोभा मजूमदार को टीएमसी के गुंडों ने किस तरह से पीटा, पूरी दुनिया ने उसे सोशल मीडिया पर देखा है।  

भाजपा सरकार बनने के बाद प्रत्येक किसान के खाते में भेजेंगे 18-18 हजार रुपये 

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। देश के किसानों को हर साल 6,000 रुपये केंद्र की तरफ से जारी किया जा रहा है, लेकिन बंगाल की ममता सरकार ने किसानों को आॢथक रूप से सुदृढ़ करने वाली इस योजना को लागू नहीं किया। जिससे बंगाल के 75 लाख किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के साथ ही सभी किसानों के बैंक खाते में 18-18 हजार रुपये भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यही नहीं, भाजपा सरकार बनते ही यहां के प्रत्येक किसान को किसान सम्मान निधि के रूप में 10,000 रुपये देगी। इसमें केंद्र सरकार के 6000 रुपये के साथ राज्य की भाजपा सरकार उसमें 4,000 रुपये और जोड़ेगी।

संकल्प पत्र की घोषणाओं को दोहराया 

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं को दोहराते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए भाजपा सरकार काम करेगी। राज्य में सरकार बनते ही 33 फीसद महिला आरक्षण लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के घोषणा पत्र में सोनार बांग्ला बनाने की सभी बातें हैं।  

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मानिकतल्ला में किया चुनाव प्रचार 

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने शुक्रवार को कोलकाता के मानिकतल्ला विधानसभा क्षेत्र के फूलबागान और कड़ापरा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने गृहसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात करते हुए सभी से भाजपा को वोट देने की अपील की। शेखावत के साथ भाजपा प्रत्याशी और ख्याति प्राप्त फुटबॉलर कल्याण चौबे भी घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि जनता का रुख देखते हुए निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि पूरे देश के साथ ही बंगाल में भी भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय बन चुकी है। बंगाल के लोग राज्य को विकास के नवीन पथ पर प्रशस्त होता देखने के लिए इस बार सत्ता की कमान भाजपा को ही सौंपेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.