विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के शिक्षा मंत्री का WhatsApp अकाउंट हैक, बीमारी का बहाना बनाकर हैकर्स मांग रहे पैसे

Published: Sat, 04 Jul 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स उनके नंबर से लोगों को ...और पढ़ें

शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन का वाट्सऐप अकाउंट हैक हुआ।

  2. हैकर्स बीमारी का बहाना बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे।

  3. मंत्री ने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने दावा किया है कि उनका वाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है। आरोप है कि उनके नंबर से कई लोगों को संदेश भेजकर बीमारी का हवाला देते हुए तत्काल पैसों की मांग की जा रही है।

मंत्री के अनुसार, अंग्रेजी में लिखे गए इन संदेशों में कहा गया कि उन्हें तत्काल धन की आवश्यकता है और उनका यूपीआइ काम नहीं कर रहा है।

शिक्षा मंत्री के व्हाट्सएप अकाउंट हैक

जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, दीपक बर्मन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि यदि उनके नाम से पैसे मांगने का कोई संदेश मिले तो उस पर विश्वास न करें और किसी भी तरह की राशि न भेजें। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा था कि साइबर अपराध महामारी का रूप ले चुका है। इसके बाद राज्य सरकार ने साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए कई कदमों की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- जिस तृणमूल भवन पर ऋतब्रत गुट ने लगाया था ताला, उसे क्यों खोला गया?