Move to Jagran APP

West Bengal Crime :कोलकाता में किन्नर पर केरोसिन डालकर जान से मारने की धमकी

महानगर कोलकाता की सड़क पर एक किन्नर के शरीर पर केरोसिन डालकर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 04:41 PM (IST)
West Bengal Crime :कोलकाता में किन्नर पर केरोसिन डालकर जान से मारने की धमकी
West Bengal Crime :कोलकाता में किन्नर पर केरोसिन डालकर जान से मारने की धमकी

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। महानगर कोलकाता की सड़क पर एक किन्नर के शरीर पर केरोसिन डालकर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात फूलबागान थाना क्षेत्र की है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि कांकुड़गाछी के सेकंड लेन में रहने वाले 20 साल के किन्नर संदीप काकुली देर रात दवा खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि उस समय क्षेत्र में कई लड़के बैठकर अड्डेबाजी कर रहे थे। संदीप को देखते ही इन लोगों ने उसे छेड़ना और अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। हालांकि वह चुपचाप दवा दुकान की ओर जा रही थी।

महानगर कोलकाता की सड़क पर एक किन्नर के शरीर पर केरोसिन डालकर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात फूलबागान थाना क्षेत्र की है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। आरोप है कि उसी समय पीछे से एक युवक आया और उसके शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। डर के मारे संदीप घर भाग गयी। परिवार के सदस्यों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो तुरंत फूलबागान थाने को सूचना दी गई। इलाके के लड़कों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई।

इसके बाद देर रात को ही पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को धर दबोचा है। हालांकि जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है उसका दावा है कि सिर्फ मस्ती करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप के शरीर पर पानी डाला था, केरोसिन नहीं था। शनिवार को कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.