Move to Jagran APP

West Bengal Coronavirus Lockdown effect:लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 11वें दिन 800 लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोलकाता पुलिस ने 11वें दिन शुक्रवार को महानगर के विभिन्न स्थानों से 800 लोगों को गिरफ्तार किया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 09:51 AM (IST)
West Bengal Coronavirus Lockdown effect:लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 11वें दिन 800 लोग गिरफ्तार
West Bengal Coronavirus Lockdown effect:लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 11वें दिन 800 लोग गिरफ्तार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोलकाता पुलिस ने 11वें दिन शुक्रवार को महानगर के विभिन्न स्थानों से 800 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नाका चेकिंग व गश्त के दौरान 148 वाहन भी जब्त किए गए। कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय की ओर से बताया गया कि यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह से रात 8 बजे के बीच हुई है। लॉकडॉउन के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को भी 980 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, लाकडाउन लागू होने के बाद से सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस अब तक करीब 4,800 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

loksabha election banner

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी चेकिंग व गश्त के दौरान की है। बंगाल में 23 मार्च को शाम 5 बजे से ही लॉकडाउन शुरू हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च की रात में 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।

आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने 24 मार्च को लॉकडॉउन के उल्लंघन में सबसे ज्यादा 1,003 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 25 मार्च को 871 जबकि 26 मार्च को 453 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुरुआती दो-तीन दिनों तक बेवजह इधर -उधर घूमने व बाजारों में भीड़ लगाने के चलते बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हुई।

हालांकि इसके बाद प्रशासन की सख्ती व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूकता अभियान के बाद गिरफ्तारी में काफी कमी आई। 27 मार्च को 182, 28 मार्च को 47, 29 मार्च को 185, 30 मार्च को 132, 31 मार्च को 35 व 1 अप्रैल को 48 लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। हालांकि 2 अप्रैल, गुरुवार को एक बार फिर गिरफ्तारी में भारी उछाल देखने को मिली। बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे के बीच 980 लोगों को महानगर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.