West Bengal Coronavirus : 24 घंटे में बंगाल में कोरोना के 3835 नए मामले आए और 51 मरे
संक्रमितों का आंकड़ा 4.24 लाख के पार। कोरोना से 3.85 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 24 हजार 676 हो गई जिसमें 31501 एक्टिव केस है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7557 हो गई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों व मौत की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 3835 नए मामले सामने आए जबकि 51 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 24 हजार 676 हो गई, जिसमें 31,501 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,557 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,468 मरीज स्वस्थ
दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,468 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या भी बढ़कर 3 लाख 85 हजार 617 हो गई है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 90.80 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 90.34 फीसद थी।
उत्तर 24 परगना व कोलकाता में 17-10 मौतें
पिछले 24 घंटे में जो 51 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 17, कोलकाता में 10 एवं हावड़ा में 7 मरीजों की मौत हुई है।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार 3856 नए मामले आए थे एवं 54 मौतें हुई थी।
राज्य में जांच की संख्या 51.36 लाख के पार
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 44,312 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 51 लाख 36 हजार 12 हो गई है।
कोरोना मीटर : बंगाल
कुल केस/ 24 घंटे में : 4,24,675/3835
सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 31,501/-684
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 3,85,617/4468
कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 7557/51
कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 51,36,012/44,312