यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस ने दिखाई सक्रियता, अधिवक्ताओं को सम्मानित करेगी पार्टी
West Bengal Congress कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे पार्टी के या वाममोर्चा से जुड़े अधिवक्ताओं को ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस सक्रिय हो गई है। पार्टी ने इसी के तहत राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस व वाममोर्चा से जुड़े अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का फैसला किया है। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट खुलने पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अधीर रंजन चौधरी ने की घोषणा
बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस कार्यसूची की घोषणा की। सियासी विश्लेषक इसे बंगाल के लिए कांग्रेस की विशेष रणनीति करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि इसके जरिए कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सबसे ज्यादा सक्रिय है और इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।
अधीर ने कहा कि योग्य अभ्यर्थी शिक्षक की नौकरी के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और कांग्रेस व वाममोर्चा के अधिवक्ता उनका होकर अदालत में मुकदमा लड़ रहे हैं। उनकी मजबूत दलीलों के आधार पर ही अदालत ने अब तक भ्रष्टाचार के 13 मामलों की सीबीआइ जांच का आदेश दिया है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। तृणमूल की 'मां-माटी-मानुष' की सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।
