विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने सात सीटों पर बदले उम्मीदवार, किसे मिला टिकट?

Published: Wed, 08 Apr 2026 09:10 PM (IST)

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आठ प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करने के अगले ही दिन बुधवार को दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी एक और सूची जारी की जिसमें प्रत्याशियों को बदलने और एक सीट पर नए प्रत्याशी की घोषणा की है। इस नई सूची में कुल आठ प्रत्याशियों के नाम हैं।

खास बात ये है कि इनमें से सात उम्मीदवार पहले घोषित किए गए प्रत्याशियों की जगह लेंगे, जबकि उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा सीट पर कांग्रेस ने प्रणब भट्टाचार्य को प्रत्याशी बनाया है।

इसी के साथ कांग्रेस ने बंगाल की सभी 294 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

इन सीटों पर बदलने गए उम्मीदवार

पार्टी ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए इनको पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में चुना है।

कांग्रेस ने नाक्काशिपाड़ा से गोलाम किबरिया मंडल की जगह ताहिर एसके, चापड़ा से रहीदुल मंडल की जगह आसिफ खान, मिनाखां (एससी) से बरनाली नस्कर की जगह सुकन्या बिस्वास को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, मंदिर बाजार (एससी) से कौशिक बैद्य के स्थान पर चांद सरदार, रैना (एससी) से अनिक साहा के स्थान पर पंपा मलिक, केतुग्राम से मोफिरुल कासिम के स्थान पर एसके अबू बक्कर, औसग्राम (एससी) से निशा बराल के स्थान पर तापस बराल को टिकट दिया है।

दो चरण में होगा मतदान

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरा चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी।

वहीं, चुनाव के नतीजे चा मई को घोषित किए जाएंगे। प्रथम चरण के लिए नामांकन समाप्त हो चुका है और जांच भी हो चुकी है। नौ अप्रैल को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है।