बंगाल निकाय चुनाव: कोलकाता-हावड़ा और 5 नगरपालिकाओं में पहले चरण में होंगे मतदान; अक्टूबर में आएगी वोटर लिस्ट
राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में कोलकाता और ...और पढ़ें
-1790344910568_m.webp)
बंगाल में निकाय चुनाव की तैयारी तेज ( यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों और पांच नगरपालिकाओं के चुनाव होने की संभावना है।
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आयोग ने शुक्रवार को जिलाधिकारियों और जिला नगरपालिका निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
बाद में आयोग ने बताया कि पहले चरण में कोलकाता और हावड़ा नगर निगमों के अलावा बाली, कलिम्पोंग, कर्सियांग, धुपगुड़ी और हल्दिया नगरपालिकाओं में चुनाव हो सकते हैं। आयोग ने कहा कि अंतिम निर्णय और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि कोलकाता नगर निगम अधिनियम, 1980 और हावड़ा नगर निगम अधिनियम, 1980 की अनुसूची-2 में संशोधन का काम पूरा हो चुका है। साथ ही, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, धुपगुड़ी, हल्दिया और झाड़ग्राम नगरपालिकाओं के परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
आयोग ने कहा कि सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और हावड़ा नगर निगम (एचएमसी) के लिए इसे अंतिम रूप देकर फार्म-बी में सात अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि नगरपालिकाओं के लिए आरक्षण की अंतिम सूची छह अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई तक अद्यतन की गई मतदाता सूची को अक्टूबर के पहले सप्ताह में अपनाया जाएगा। आयोग ने बताया कि मतदाता सूची का मसौदा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में प्रकाशित किया जाएगा, जबकि अंतिम सूची नवंबर के पहले सप्ताह में प्रकाशित होगी।
