Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में फहराया झंडा

आज 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को बधाई दी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 02:18 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 07:13 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में फहराया झंडा
स्वतंत्रता दिवस पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में फहराया झंडा

कोलकाता,जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में तिरंगा फहराया। आज 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को बधाई दी।

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में तिरंगा फहराया। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तिरंगा फहराते हुए राज्य स्तरीय परेड की सलामी ली। 

 आधी रात को तृणमूल कांग्रेस ने फहराया तिरंगा

एक तरफ जहां हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए तरह-तरह के नियम और कानून बनाये गए है वही पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में एक अलग सी होड़ दिखने को मिली। इस होड़ में पश्चिम बंगाल के कानून व श्रम मंत्री मलय घटक ने रात को 12 बजे झंडा फहराया और सारे नियमो को तार तार कर दिया।

यही मध्य रात्रि में झंडा तोलन करने में सिर्फ यही नही है पश्चिम बंगाल के अलग अलग जगहों पे तृणमूल ने मध्य रात्रि में झंडा फहराया। पूरा देश जहां 15 अगस्त की सुबह से तिरंगा झंडा फहरा कर देश की 72 वी स्वतंत्रता दिवस मना रहा। वही परंपरा से परे तृणमूल कांग्रेस 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्री में ही तिरंगा फहराई। 

इसी तरह के एक कार्यक्रम का आयोजन 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्री 12 बजे आसनसोल में भी स्वंत्रता दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य के श्रम, कानून तथा पीएचई मंत्री मलय घटक ने रात्री 12 बजे झंडोतोलन कर 72 वी सवंत्रता दिवस मनाई।।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.