Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए बम, गोलियां चलाईं

BJP MP Arjun Singh बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलियां चलाईं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:00 AM (IST)
पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए बम, गोलियां चलाईं
पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए बम, गोलियां चलाईं

कोलकाता, एएनआई। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की आधी रात के बाद बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बम धमाके और गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत में है। बताया जा रहा है कि घर में दो बम फेंके गए। 

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से चल रही राजनीतिक हिंसा अभी भी थमी नहीं है। अब भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार रात को बम फेंके गए। ये बम भाटपारा में स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके गए हैं। भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि ये एक तरह का जानलेवा हमला है। इतना ही नहीं सौरभ सिंह का दावा है कि घर के बाहर से कई गोलियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने इस हमले के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का हाथ बताया है। इस घटना के बाद अर्जुन सिंह के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सौरभ सिंह की शिकायत के बाद अर्जुन सिंह के घर के बाहर पुलिस के अलावा आरएफ की तैनाती की गई है। घटना के बाद बैरकपुर पुलिस के मनोज कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच की कि कहीं और जिंदा बम तो मौजूद नहीं हैं। 

सौरभ का कहना है कि बुधवार रात को जब वह मजदूर भवन पहुंचे तो अचानक उनके घर पर बम फेंके गए। जैसे ही वह बाहर आए तो उन्होंने तृणमूल के कुछ नेताओं को देखा। उनके पास अवैध हथियार के साथ ही रायफल भी थी। भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल नेताओं ने 7-8 राउंड गोलियां चलाईं और उनका मकसद हमें मारना था। मैं, अर्जुन सिंह और पवन सिंह सभी एक परिवार के हैं इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है।

जानकारी हो कि अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वो तृणमूल कांग्रेस आए तो अपने साथ  के कई नेताओं और समर्थकों को भी साथ लाए। अर्जुन सिंह को तृणमूल कांग्रेस में एक बड़े रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.