West Bengal Election: तृणमूल का मंगलवार को जारी हो सकता है घोषणापत्र, भाजपा भी तैयारी में जुटी
तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर सकती हैं। हालांकि तृणमूल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
राज्य ब्यूरो, कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर सकती हैं। हालांकि, तृणमूल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। उधर भाजपा भी घोषणापत्र की तैयारी में जुटी है। सब कुछ सही रहा तो आगामी शुक्रवार या फिर शनिवार को भाजपा भी अपना घोषणात्र जारी कर सकता है।
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुई प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता का जोश हाई है। हालांकि, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी भी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोलकाता में पदयात्रा की और सभा कर जमकर जवाबी हमाला किया। इससे पहले ममता ने रविवार को सिलीगुड़ी में गैस की कीमत बढ़ने के खिलाफ महिलाओं के साथ पद यात्रा की थी।
भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर पिछले दिनों कोलकाता में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। करीब दो करोड़ लोगों से सुझाव लेकर घोषणा पत्र में बंगाल की जनता की सोच को उतारा जा सके। दूसरी ओर भाजपा ने अबतक अपने दो चरणों के चुनाव के लिए अपने 57 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं कांग्रेस ने अब तक 13 और वाममोर्चा ने 38 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।