Move to Jagran APP

West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर

West Bengal Assembly Election 2021 मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात नौ बजे के करीब चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 01:02 AM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर
बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मालदा। West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी को गोली मारने का मामला सामना आया है। मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात नौ बजे के करीब चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के बाद अपने कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर अज्ञात बदमाशों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मालदा विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने हैं। मालदा में आठवें चरण में 29 अप्रैल को चुनाव होना तय है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। अभी इस संबंध में किसी के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य में परचम लहराने वाली तृणमूल को मालदा से काफी निराशा हाथ लगी थी। वाममोर्चा व कांग्रेस गठबंधन ने जिले की 12 में से 11 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। लोकसभा चुनाव में सीपीएम के हबीबपुर के विधायक खगेन मुर्मू भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर मालदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। वह जीत भी गए। बाद में हबीबपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा के जुएल मुर्मू चुनाव जीते। इस प्रकार वर्तमान में भाजपा के कोटे में यहां दो विधानसभा सीट हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को गाजल, मालदा, हबीबपुर, इंग्लिस बाजार, मानिकचक व वैष्णव नगर विधानसभा सीट से बढ़त मिली थी। मालदा दक्षिणी सीट पर कांग्रेस के एएच खान चौधरी से भाजपा की श्रीरूपा मित्रा चौधरी मात्र 8400 वोट से पीछे रह गई थीं। जाहिर है भाजपा बढ़े मनोबल से मालदा में लड़ाई लड़ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा इस बार कम से कम आधा दर्जन सीटों पर सबसे वजनी नजर आ रही है। चूंकि, यहां सातवें-आठवें चरण में चुनाव है तो अभी समीकरण बनने और बिगड़ने का पर्याप्त समय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.