विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal News: बंगाल में एक और तृणमूल नेता पर महिला से दु‌र्व्यवहार का आरोप, वीडियो जारी

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 21 Feb 2024 10:13 PM (IST)

बंगाल के संदेशखाली के बाद एक और महिला के साथ दु‌र्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम के अनुसार ...और पढ़ें

बंगाल में एक और तृणमूल नेता पर महिला से दु‌र्व्यवहार का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बंगाल में एक और तृणमूल नेता पर महिला से दु‌र्व्यवहार का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पीड़त महिला ने साहेबगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई
  2. भाजपा नेता अर्पिता नारायण ने वीडियो जारी किया

जागरण संवाददाता, दिनहाटा। बंगाल के संदेशखाली के बाद एक और महिला के साथ दु‌र्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम के अनुसार यहां भी एक तृणमूल नेता ने एक भाजपा समर्थक महिला को रात में मिलने के लिए बुलाया। इस प्रकार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने से हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता अर्पिता नारायण ने इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया है। आरोपों के घेरे में तृणमूल नेता उदयन गुहा हैं। वीडियो में महिला कह रही है कि तृणमूल नेता उदयन, दीपक भट्टाचार्य और बिशु धर रात को बदमाशों के साथ घर पहुंचे और अपने यहां आने को कहा। जब उसने जाने से मना किया तो घर में तोड़फोड़ की गई।

पीड़त महिला ने साहेबगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को फर्जी बताया है।

ये भी पढ़ें: Cattle Smuggling Case: मवेशी तस्करी मामले में ED ने TMC सांसद देव से की पूछताछ, जांच के दौरान नाम आया था सामने