Move to Jagran APP

West Bangal: घर की रशीद को लेकर झगड़े में पति ने कि पत्नी की हत्या

दक्षिण 24 परगना जिले के मल्लिकपुर आमबगान में मकान की रशीद पर नाम को लेकर झगड़े के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या कर लिए जाने की घटना प्रकाश में आई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 04:50 PM (IST)
West Bangal: घर की रशीद को लेकर झगड़े में पति ने कि पत्नी की हत्या
West Bangal: घर की रशीद को लेकर झगड़े में पति ने कि पत्नी की हत्या

कोलकाता, जागरण संवाददाता। दक्षिण 24 परगना जिले के मल्लिकपुर आमबगान में मकान की रशीद पर नाम को लेकर झगड़े के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या कर लिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। मृतका की पहचान जुलेखा बीबी के रूप में हुई है। इस बाबत थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के बाद से ही आरोपित पति फरार है। उसका नाम अकबर अली है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

prime article banner

दो माह पहले ही किराए के मकान में आए थे रहने

जुलेखा अपने पति अकबर अली के साथ दो महीने पहले ही आमबगान स्थित उक्त मकान में रहने आई थी। पड़ोसियों की मानें तो मकान की रशीद किसके नाम पर होगी, इसे लेकर ही पिछले तीन दिनों से पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। सोमवार की रात इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहां अकबर और जुलेखा दोनों पहुंचे थे।

वहीं रशीद को लेकर फिर से दोनों में झगड़ा हो गया। वहां से दोनों घर आ गए। वहां भी झगड़ा हुआ। अति क्रोध में अकबर ने घर में रखे हंसुआ से जुलेखा की गर्दन पर दे मारा। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और छटपटाने लगी। पर उसकी मदद करने के बजाय अकबर ने अपने ससुराल सास और साली को फोन कर जुलेखा को ले जाने को कहा। रात 10 बजे ससुराल पक्ष के लोग अकबर के घर पहुंच गए। पर वहां अकबर नहीं मिला। वह फरार हो चुका था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो नकली चाभी से दरवाजा खोला गया। भीतर जाते ही उनके होश उड़ गए।

जुलेखा खून से लथपथ हालत में फर्स पर पड़ी थी। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत उसे उठा कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल हंसुआ जब्त कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर फरार अकबर की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.