ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह अन्याय के खिलाफ वोट है।
कोलकाता, जेएनएन। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में सांसदों और विधायकों ने आज मतदान किया।
इस बीच, सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह अन्याय के खिलाफ वोट है। देश के लिए हम सबसे अनुरोध करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन न करें और लोगों के साथ खड़े हों।
राज्य में कुल 294 विधायक हैं तथा 42 लोकसभा के सांसद हैं। इसके अलावा 11 राज्यसभा के सांसद हैं। चुनाव आयोग के विशेष पर्यटक ने रविवार को व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके साथ ही विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
ममता बनाएंगी रणनीति
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस के सभी सांसद महानगर पहुंचे। सांसदों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को दो कारणों से कोलकाता बुलाया है। पहला तो यह कि उन्हें आशंका थी कि राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो सकती है। दूसरा यह कि इस बार संसद का सत्र जब चलेगा, उसमें पार्टी की भूमिका क्या होगी इस पर रणनीति बनाई जाएगी।
पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
It's vote against injustice. For sake of country we urge everyone to not support BJP & stand beside ppl: WB CM on #PresidentialElection pic.twitter.com/g1cwAhcUtQ— ANI (@ANI_news) July 17, 2017