Move to Jagran APP

घर बुलाकर भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

दक्षिण कोलकाता के कसबा में अपनी भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में एक कलयुगी चाचा को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 02:02 PM (IST)
घर बुलाकर भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार
घर बुलाकर भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

कोलकाता, जेएनएन। दक्षिण कोलकाता के कसबा में अपनी भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में एक कलयुगी चाचा को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। उसका नाम कृष्णा प्रमाणिक है। उसे मंगलवार को अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से 24 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पीड़िता सोमवार की शाम अपने दोस्तों के साथ विश्वकर्मा पूजा देखने निकली थी। लेकिन काफी देर होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। वे उसकी तलाश में निकले। इसी बीच उन्हें पता चला कि किशोरी को उसका चाचा जबरन दोस्तों के बीच से उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजन कृष्णा के घर पहुंच गए। वहीं किशोरी भी मिली। उसी ने चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर गरफा थाने पहुंचे और कृष्णा के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कृष्णा लंबे समय से उसे (भतीजी) परेशान कर रहा था। जोर जबरदस्ती अपने घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाया। कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी नहीं होने पर उसकी पिटाई भी करता था। यही नहीं उसके मां-बाप की भी हत्या की धमकी देता था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित कृष्णा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.