Move to Jagran APP

Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह के बंगाल से जाते ही भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे के बाद शुक्रवार की रात को दिल्ली लौट चुके हैं। उनके जाने के बाद भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंकुदेव पांडा ने इसे लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल पर हमला बोला है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 08:08 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 08:08 AM (IST)
Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह के बंगाल से जाते ही भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला
कोलकता में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला

कोलकता, राज्य ब्यूरो।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे के बाद शुक्रवार की रात को दिल्ली लौट चुके हैं। उनके जाने के बाद भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया। दोनों ही युवा मोर्चा के सदस्य हैं। उनके नाम सुकांत और शांतनु गांगुली है। दोनों भाई हैं। वे उत्तर 24 परगना के कांंचरापाड़ा के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंकुदेव पांडा ने इसे लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल पर हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने कहा कि बंगाल गुंडाराज में तब्दील हो गया है। यहां सत्तारूढ़ पार्टी की गुंडागर्दी सभी हदें पार कर चुकी है। आपातकाल जैसे हालात हैं। केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

शंकुदेव ने बताया कि शुक्रवार देर रात दोनों अपने घर लौट रहे थे। उसी समय करीब 25 संख्या में एकत्रित हुए तृणमूल समर्थख ने उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की। दोनों का अपराध सिर्फ इतना है कि वे भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य हैं। उन्हें कल्याणी जेएमएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे पुलिस की देखरेख में राज्य भर में तांडव कर रहे हैं। सब कुछ ममता बनर्जी के निर्देश पर हो रहा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य के लोग उन्हें उचित जवाब देंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.