रायबासा में टुसू मेला का आयोजन
संसू गम्हरिया प्रखंड की यशपुर पंचायत स्थित रायबासा गांव में शुक्रवार को भैरव मेला समिति के
संसू, गम्हरिया : प्रखंड की यशपुर पंचायत स्थित रायबासा गांव में शुक्रवार को भैरव मेला समिति के तत्वावधान में भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रायबासा के अलावा आसपास के गांवों से आये सैकड़ों लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया रामू मुर्मू ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही मेले में कई गांवों से टुसू प्रतिमाएं लाई गयी थी। इन प्रतिमाओं को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य जगेश्वर नायक, समाजसेवी मंगल महतो, दिलीप महतो, घनश्याम मुर्मू, विशु नायक, सुन्दर नायक, लखीचरण नायक, सोनु सरदार, अमुल्य नायक समेत कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।