Kolkata Airport: यात्री के बीमार होने पर तुर्की एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग
इस्तांबुल से सिंगापुर जा रही तुर्की (टर्किश) एयरलाइंस की उड़ान में सवार 69 वर्षीय एक व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने पर विमान गुरुवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Kolkata Airport इस्तांबुल से सिंगापुर जा रही तुर्की (टर्किश) एयरलाइंस की उड़ान में सवार 69 वर्षीय एक व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने पर विमान गुरुवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग यात्री मांसपेशियों में अनियंत्रित तनाव का सामना कर रहा था और उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था।
अधिकारी ने बताया कि यात्री की हालत को देखते हुए टर्किश एयरलाइन की उड़ान टीके-054 के पायलट ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को आपात स्थिति में उतारने का फैसला किया।उन्होंने बताया कि वायु यातायात नियंत्रण से मंजूरी मिलने के बाद विमान पर हवाई अड्डे पर उतरा।
अधिकारी ने बताया कि बीमार यात्री का पहले हवाई अड्डे पर प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि विमान शाम में बाकी यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
बता दें कि इससे पहले बीते 25 अगस्त को आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी से दिल्ली जा रहे एक विमान में सवार 50 वर्षीय एक यात्री ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विमान की यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
इस्तांबुल से सिंगापुर जा रही तुर्की (टर्किश) एयरलाइंस की उड़ान में सवार 69 वर्षीय एक व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने पर विमान गुरुवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले विमान शाम चार बजकर 50 मिनट से लेकर शाम छह बजकर 50 मिनट तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा रहा था। विमान में 159 यात्री सवार थे। बीमार यात्री को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में फिर यह विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ था।