Move to Jagran APP

तिहरे हत्याकांड के खिलाफ भाजपा ने दिया गांधी मूर्ति के सामने धरना

जियागंज हत्याकांड सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने शनिवार को गांधी मूर्ति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:00 AM (IST)
तिहरे हत्याकांड के खिलाफ भाजपा ने दिया गांधी मूर्ति के सामने धरना
तिहरे हत्याकांड के खिलाफ भाजपा ने दिया गांधी मूर्ति के सामने धरना

जागरण संवाददाता, कोलकाता : जियागंज हत्याकांड सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने शनिवार को गांधी मूर्ति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, पार्टी नेता मुकुल राय, भारती घोष व जयप्रकाश मजुमदार सहित अन्य नेता मौजूद थे। इसमें विभिन्न जिलों से पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे। धरने में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने जियागंज हत्याकांड के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि एक मां की गोद सूनी हो गई, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट नहीं किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सतर्क करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू किया गया है। यह आंदोलन सांकेतिक है। राज्य सचिवालय नवान्न तक पहुंचने में भाजपा को देर नहीं लगेगी। पुलिस पहले गांधी मूर्ति के सामने धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना चाहती थी, इस पर दिलीप ने कहा कि यह स्थान किसी की पैतृक संपत्ति नहीं है। जियागंज हत्याकांड पर बुद्धिजीवियों की चुप्पी पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने सवाल उठाया। भारती घोष ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। धर्मतल्ला के मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष विरोध-प्रदर्शन में विभिन्न इलाकों से जुलूस केसाथ पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे। उनके हाथों में हत्याकांड के खिलाफ नारे लिखीं दफ्तियां थीं। इस मुद्दे पर अन्य जगहों पर भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध-प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया गया। पार्टी ने बंगाल की मौजूदा स्थिति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराने का निर्णय किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.