तृणमूल ने की राज्यपाल के पद से केएन त्रिपाठी को हटाने की मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के पद से केसरी नाथ त्रिपाठी को हटाने की मांग की है।
कोलकाता, [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के पद से केसरी नाथ त्रिपाठी को हटाने की मांग की है। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हमलोग राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजभवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर के रूप में तब्दील हो गया है। राज्यपाल वहीं पढ़ कर सुना रहे हैं जो भाजपा के लेटरहेड पर लिख कर दिया जा रहा है। उन्होंने लक्ष्मण रेखा लांघ दिया है। इसीलिए हमलोगों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं कि केसरीनाथ त्रिपाठी को पद से हटाएं।
इसे भी पढ़ें: दार्जिलिंग बंद से दो से तीन गुना सब्जियों के बढ़े दाम, वेतन न मिलने से आर्थिक संकट