हाथरस घटना पर जनता को गुमराह करने की कोशिश, तृणमूल विधायकों को सड़क पर जूतों की माला पहनाई जानी चाहिए : दिलीप घोष
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर हमला किया। हाथरस मामले में दुष्कर्म के आरोपों का खंडन। हाथरस में हुई घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने की कोशिश का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर हमला किया। घोष ने तृणमूल पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल विधायकों को सड़क के ठीक बीच में जूते की माला पहनानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटेंगे
गौरतलब है कि पिछले माह भी श्री घोष ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।
राजनीतिक बिंदुओं को लड़की का अपमान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष में कहा कि जिन लोगों ने हाथरस मामले पर नाटक किया, उन्होंने राजनीतिक बिंदुओं के लिए लड़की का अपमान किया। मीडिया को जनता को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किया।
दक्षिण कोलकाता के बेहाला में कार्यक्रम
घोष ने पूछा-उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए?" भाजपा सांसद पार्टी के कार्यक्रम चाय पर चर्चा को संबोधित कर रहे थे। दक्षिण कोलकाता के बेहाला में उनका सामूहिक कार्यक्रम था।
हमारे पास आइए, हम सिखाएंगे फिटनेस
दिलीप घोष ने कहा कि हाथरस में नाटक करने के दौरान पप्पू नीचे गिर गए। अगर आपके पास फिटनेस नहीं है, तो आप झगड़े में क्यों पड़े। हमारे पास आइए, हम आपको फिटनेस सिखाएंगे।
हाथरस केस में दुष्कर्म के आरोपों का खंडन
हाथरस मामले में दुष्कर्म के आरोपों का खंडन करते हुए घोष ने कहा कि कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसकी मां एक बात कहती है तो पड़ोसी एक और बात कहते हैं। लड़की को इसलिए मार दिया गया ताकि लोग सच्चाई को नहीं जान सकें।