Move to Jagran APP

गंगासागर में प्रवाहित की गईं अटल जी की अस्थियां

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थिया शुक्रवार को गंगासागर में प्रवाहित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 09:02 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 09:02 AM (IST)
गंगासागर में प्रवाहित की गईं अटल जी की अस्थियां
गंगासागर में प्रवाहित की गईं अटल जी की अस्थियां

-अस्थि कलश यात्रा के साथ सागरद्वीप पहुंचे सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ता

loksabha election banner

-लोगों ने जगह-जगह अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

............

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थिया शुक्रवार को गंगासागर में प्रवाहित की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सुबह 9 बजे अस्थियों को विधिवत प्रवाहित किया। कपिल मुनि आश्रम से दिलीप घोष व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा अस्थि-कलश को सिर पर लेकर सागर पहुंचे। इसके बाद अस्थियों को जल में प्रवाहित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की महासचिव देवश्री चौधरी, संजय सिंह, प्रताप बनर्जी, मुकुल राय समेत अन्य पार्टी नेता व बड़ी संख्या मं कार्यकर्ता उपस्थित थे। गंगासागर के लिए अस्थि कलश यात्रा गुरुवार सुबह 9.15 बजे कोलकाता स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरू हुई थी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। बंगाल में और चार जगहों पर अस्थिया विसर्जित की जाएंगी, जिनमें सिलीगुड़ी, फरक्का, त्रिवेणी और नवद्वीप शामिल हैं। यात्रा के दौरान अटल जी के अस्थि कलश को भाजपा के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास के समक्ष रखा गया था। अस्थि कलश यात्रा हाजरा मोड़, रास बिहारी एवेन्यू, तारातल्ला, बेहला चौरास्ता, ठाकुरपुकुर, आमतला, डायमंड हार्बर, लॉट नंबर 8, कचूबेड़िया होते हुए सागरद्वीप पहुंची थी। रास्ते में 17-18 जगहों पर अस्थि कलश को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। लोगों ने अटल जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। बुधवार शाम को अस्थि-कलश दिल्ली से कोलकाता लाए गए थे। दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल जी के अस्थि कलश देश के सभी प्रदेशों के भाजपा अध्यक्षों को सौंपे थे। अटल जी की अस्थिया देश की 100 से अधिक पवित्र नदियों में श्रद्धा के साथ प्रवाहित की जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.