Move to Jagran APP

खराब मौसम के कारण बकखाली में डूबा मछुआरों से भरा ट्रॉलर, 10 मछुआरे लापता, रक्तेश्वरी चर के पास हुआ हादसा

एफबी हेमवती ट्रॉलर पांच दिन पहले मछलियां पकड़ने समुद्र में गया था। 12 मछुआरे सवार थे। मौसम अचानक से खराब हो गया और रक्तेश्वरी चर के पास समुद्र में ट्रॉलर डूब गया। उस ट्रॉलर के आसपास मौजूद अन्य ट्रॉलरों में सवार मछुआरों ने दो मछुआरों को बचा लिया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 10:49 PM (IST)
खराब मौसम के कारण बकखाली में डूबा मछुआरों से भरा ट्रॉलर, 10 मछुआरे लापता, रक्तेश्वरी चर के पास हुआ हादसा
मौसम के खराब होने को लेकर सतर्कता जारी की थी, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बकखाली में मछुआरों से भरा एक ट्रॉलर डूब गया। रक्तेश्वरी चर के पास यह हादसा हुआ। ट्रॉलर पर 12 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। बाकी 10 लोग लापता हैं। उन लोगों की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

स्ट बंगाल युनाइटेड फिशरमेंस एसोसिएशन के महासचिव विजन माइती ने बताया कि 'एफबी हेमवती' नामक एक ट्रॉलर पांच दिन पहले मछलियां पकड़ने समुद्र में गया था। ट्रॉलर में 12 मछुआरे सवार थे।

मौसम अचानक से खराब हो गया और रक्तेश्वरी चर के पास समुद्र में ट्रॉलर डूब गया। उस ट्रॉलर के आसपास मौजूद अन्य ट्रॉलरों में सवार मछुआरों ने दो मछुआरों को बचा लिया। बाकी 10 का अबतक पता नहीं चल पाया है।

मौसम विभाग की तरफ से पहले ही मौसम के खराब होने को लेकर सतर्कता जारी की गई थी और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद मछुआरे समुद्र में गए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 जून को भी बकखाली में कलस द्वीप के पास 'एफबी तारा मां' नामक ट्रॉलर डूब गया था। उस ट्रॉलरों में भी 12 लोग सवार थे। उन सभी को बचा लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.