मनचलों ने टॉलीवुड अभिनेत्री को किया परेशान
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सहेलिय
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सहेलियों के साथ घूमने निकलीं टॉलीवुड अभिनेत्री श्रीमा को भी मनचलों के बढ़े हुए मनोबल का सामना करना पड़ा। घटना गुरुवार शाम बागबाजार की है। पूरी वारदात अभिनेत्री के फेसबुक लाइव पर कैद है। दरअसल वहां एक ब्रिज पर शाम के वक्त अभिनेत्री सहेलियों के साथ गई थी। वे फेसबुक लाइव करने जा रही थी, तभी कुछ युवक आए और उनकी सहेली को वहां से तुरंत चले जाने को कहा। उनलोगों ने कारण पूछा तो युवकों ने कहा कि यहां लड़कियों का आना मना है। जब अभिनेत्री ने पूछा तो उन लोगों ने बताया कि बागबाजार महिला कॉलेज की लड़कियां यहां आकर शराब, गांजा आदि पीती हैं। इसी तरह की एक घटना के बाद ब्रिज पर लोगों का आना-जाना बंद कर दिया है। लंबे समय बाद फिर से लोग यहां आने लगे हैं। इसपर अभिनेत्री ने कहा कि वे 15 मिनट में वापस चली जाएंगी। बावजूद इसके युवक माने नहीं और बहस करते रहे। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने यह कहते हुए फेसबुक लाइव बंद कर दिया कि लड़के रात 12 बजे तक घूमें तो कोई बात नहीं पर लड़कियों के रहने पर परेशानी है।