विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नपेंगे विधायक इदरीश अली, अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी तृणमूल

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 24 Sep 2023 04:58 PM (IST)

West Bengal News तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता व राज्य कैबिनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि मामले की ...और पढ़ें

West Bengal News टीएमसी विधायक पर होगी कार्रवाई।
West Bengal News टीएमसी विधायक पर होगी कार्रवाई।

HighLights

  1. विधायक ने पंचायत चुनाव में पैसे के बदले पार्टी का टिकट बेचने का लगाया था आरोप।
  2. आंतरिक अनुशासन समिति को भेजा जाएगा मामला।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal News तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक इदरीश अली के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है।विधायक इदरीश अली ने पार्टी नेतृत्व पर बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में पैसे के बदले उम्मीदवारों को टिकट देने का आरोप लगाया था।

आंतरिक अनुशासन समिति को भेजा जाएगा मामला

तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता व राज्य कैबिनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि मामले की जानकारी पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी जाएगी और उनके निर्देशों के आधार पर मामले को आंतरिक अनुशासन समिति को भेजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, इदरीश अली पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पहले लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

समिति ने पहले भी की थी निंदा

पहले भी एक आंतरिक अनुशासन समिति ने उनकी निंदा की थी। लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने तौर-तरीके सुधारने के मूड में नहीं हैं। पार्टी उनकी ताजा टिप्पणियों को हल्के में नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री को सूचित किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पार्टी ने इस तथ्य पर भी विशेष ध्यान दिया है।

बता दें कि तृणमूल विधायक अली ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों के सामने राज्य विधानसभा परिसर में ये टिप्पणी की थी।अली ने कहा था कि कई जिलों में विशेषकर मुर्शिदाबाद में पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के चयन में पैसा निर्णायक फैक्टर रहा है।

पार्टी के टिकट सुनिश्चित करने के लिए धन एकत्र करने के लिए जिलों में ब्लाक अध्यक्ष मुख्य रूप से जिम्मेदार थे। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि उम्मीदवारों के तय किए गए नाम भी आखिरी क्षणों में बदल दिए गए और जाहिर तौर पर इसमें पैसे की भूमिका रही। सबसे पहले जिले में ब्लाक अध्यक्ष को बदलने की जरूरत है।