विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय ने कबूला अपराध, बैंक खातों के लेनदेन पर CID की नजर

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:18 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय ने जमीन भ्रष्टाचार मामले में अपराध कबूल कर लिया है। ...और पढ़ें

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय ने कबूला अपराध

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय ने कबूला अपराध

HighLights

  1. सुमित राय ने जमीन भ्रष्टाचार मामले में अपराध स्वीकार किया

  2. सीआईडी को बड़े गिरोह के सक्रिय होने का संदेह है

  3. जांच एजेंसी 2018-2021 के बैंक खातों के लेनदेन खंगाल रही है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । जमीन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय को लेकर सीआइडी ने अदालत में गंभीर दावे किए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुमित ने अपराध स्वीकार किया है। सीआइडी का दावा है कि इस मामले के पीछे केवल सुमित राय नहीं, बल्कि एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है।

जांचकर्ता गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़े आर्थिक लेनदेन की पड़ताल कर रहे हैं। अदालत में पेश दस्तावेज में सीआइडी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए आर्थिक लेनदेन के आधार पर रकम की बरामदगी में भी सुमित राय ने जांचकर्ताओं की मदद करने की बात कही है।

उनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और रकम के लेनदेन के रास्ते की जांच की जा रही है। जांचकर्ताओं की नजर 2018 से 2021 के बीच एक विशेष बैंक खाते में जमा हुई बड़ी रकम पर भी है।

इस खाते से हुए लेनदेन को जांच के दायरे में लिया गया है। खाते में किन लोगों ने रकम जमा की, धन का स्रोत क्या था और बाद में रकम कहां भेजी गई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सीआइडी अब मुख्य रूप से यह पता लगाने में जुटी है कि सुमित राय किसके निर्देश पर काम करते थे, उन्हें निर्देश कहां से मिलते थे और आर्थिक लेनदेन में उनकी वास्तविक भूमिका क्या थी। इन सवालों के जवाब हासिल करने के लिए जांचकर्ता उनसे और पूछताछ करना चाहते हैं।