विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMC विधायक मदन मित्रा के आवास पर पुलिस का छापा, ताला तोड़कर ली गई तलाशी

Published: Sun, 31 May 2026 10:21 PM (IST)

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तृणमूल विधायक मदन मित्रा के कामरहाटी स्थित आवास और पार्टी कार्यालय 'उदय विला' पर छापा मारा। ...और पढ़ें

मदन मित्रा के आवास पर पुलिस का छापा। (आईएएनएस)

मदन मित्रा के आवास पर पुलिस का छापा। (आईएएनएस)

HighLights

  1. मदन मित्रा के आवास और पार्टी कार्यालय पर छापा।

  2. पुलिस ने ताला तोड़कर की एक घंटे तक तलाशी।

  3. केंद्रीय एजेंसी की जमीन पर निर्माण की हो रही जांच।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रविवार को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने कामरहाटी स्थित उनके आवास एवं पार्टी कार्यालय पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब भवन बंद था। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार, इस भवन का नाम ‘उदय विला’ है। यहां कामरहाटी से तृणमूल विधायक मदन मित्र का एक पार्टी कार्यालय भी संचालित होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि जिस जमीन पर यह भवन बना है, वह एक केंद्रीय एजेंसी के स्वामित्व वाली है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि केंद्रीय एजेंसी की जमीन पर भवन का निर्माण किस प्रकार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जमीन के स्वामित्व और भवन निर्माण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।