विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ TMC नेता तारक सिंह, निकाय चुनाव से पहले दल बदल की अटकलें

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:42 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारक सिंह ने अपने बेटे और बेटी के साथ भाजपा कार्यालय में सुनील बंसल से ...और पढ़ें

भाजपा कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ TMC नेता तारक सिंह (फाइल फोटो)

भाजपा कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ TMC नेता तारक सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तृणमूल नेता तारक सिंह ने भाजपा के सुनील बंसल से मुलाकात की

  2. पुलिस निष्क्रियता और फर्जी मुकदमों को मुलाकात का कारण बताया

  3. निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारक सिंह रविवार को बेटे अमित सिंह और बेटी कृष्णा सिंह के साथ भाजपा के साल्टलेक स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने करीब 40 मिनट तक भाजपा के बंगाल प्रभारी सुनील बंसल से मुलाकात की। तारक ने पुलिस की निष्क्रियता और अपने खिलाफ कथित फर्जी मुकदमों की शिकायत को मुलाकात का कारण बताया।

हालांकि, इस मुलाकात के बाद आगामी कोलकाता नगर निगम निकाय चुनाव से पहले उनके परिवार के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

भाजपा कार्यालय से निकलने के बाद तारक ने कहा कि इलाके में उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है और पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही, जबकि उनके खिलाफ कथित तौर पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा, "राजनीति में किसी को अछूत नहीं मानता।" तारक वर्ष 1998 में ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए थे। वह 118 नंबर वार्ड से पार्षद और मेयर पार्षद रहे हैं।

उनकी बेटी कृष्णा 116 और बेटे अमित 117 नंबर वार्ड से तृणमूल के पार्षद रह चुके हैं। मई में विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार के बाद तारक ममता बनर्जी का साथ छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी गुट में चले गए थे।