West Bengal: भगवानपुर चर्च में तोड़फोड़ के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर पुलिस थाना सीमा में 28 दिसंबर को एक चर्च में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
काेलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर पुलिस थाना सीमा में 28 दिसंबर को एक चर्च में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में 28 दिसंबर को एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये जगह भगवानपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आती है। तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने कथित तौर पर नारे भी लगाए थे। इस घटना को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चर्च प्रशासन ने आरोप लगाया है कि तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवी भाजपा समर्थक थे। जबकि पार्टी ने इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। जिसने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये सब किया है।