Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर का ये नया लुक है बड़ा ही सरप्राइजिंग

इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं और उनका नया लुक बड़ा ही सरप्राइजिंग है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 01:02 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 01:02 PM (IST)
अर्जुन कपूर का ये नया लुक है बड़ा ही सरप्राइजिंग
अर्जुन कपूर का ये नया लुक है बड़ा ही सरप्राइजिंग

मुंबई। अजय देवगन के साथ फिल्म रेड बनाने वाले राजकुमार गुप्ता ने अब एक और क्राइम ड्रामा शुरू कर दिया है, जिसका नाम इंडियाज़ मोस्ट वांटेड है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं और उनका नया लुक बड़ा ही सरप्राइजिंग है।

loksabha election banner

फिल्म का ये लुक सोमवार को जारी किया गया लेकिन एक झटके में अर्जुन को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और फिल्म अगले साल 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है ।ये कहानी रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर।

कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। साल 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है।

फिल्म इश्क़जादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है। इंडियाज़ मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी।

यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े। राजकुमार कहते ने अर्जुन कपूर के बारे में कहा था कि, वह एक सीरियस और हार्ड वर्किंग एक्टर हैं। अर्जुन की जल्द ही संदीप और पिंकी फ़रार और नमस्ते इंग्लैड भी रिलीज़ होने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.