विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे पार्थिव शरीर को भी बांग्लादेश लाने नहीं दिया जाएगा', तसलीमा नसरीन ने फिर साधा कट्टरपंथियों पर निशाना

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:26 PM (IST)

कोलकाता में बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए आशंका जताई कि उनके पार्थिव शरीर को भी वतन नहीं लाने दिया जाएगा।

तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों पर फिर निशाना साधा है।

एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आईं तसलीमा ने आशंका जताई कि उनके पार्थिव शरीर को भी उनके वतन लाने नहीं दिया जाएगा। वह बांग्लादेश लौटने की उम्मीद छोड़ चुकी हैं। बांग्लादेश की सभी सरकारें कट्टरपंथियों को प्रश्रय देती रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी है। यहां वह अपनी बातें खुलकर रख सकती हैं। कार्यक्रम में तसलीमा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। उनके साथ प्रख्यात नृत्यांगना मैत्री पहाड़ी ने प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर बंगाल के मंत्री उद्योग मंत्री तापस राय, शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल, विधायक रत्ना देवनाथ तथा भाजपा के पूर्व नेता और प्रख्यात जादूगर पीसी सरकार जूनियर मौजूद थे।