दिलीप की बातों को हम नहीं देते महत्व : तन्मय भट्टाचार्य
जागरण संवाददाता कोलकाता माकपा विधायक तन्मय भट्टाचार्य ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष प
जागरण संवाददाता, कोलकाता : माकपा विधायक तन्मय भट्टाचार्य ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि अक्सर वे तर्कहीन बातें करते हैं। साथ ही दिलीप घोष पर हिंसा फैलाने की सियासत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक बार नहीं, बल्कि कई बार उन्होंने विवादित बयान दिए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि यहां की जनता भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है। माकपा विधायक ने कहा कि हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने असम, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को गोली मारने की बात कबूल की है। ऐसे में भाजपा का असल चेहरा सबके सामने आ गया है। वहीं नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को भाजपा की सियासी साजिश करार देते हुए कहा कि इस कानून के जरिए मोदी देश को बांटना चाहते हैं, ताकि उन्हें इसका सियासी लाभ मिल सके। लेकिन हम इस कानून के विरोध में खड़े हैं और हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक की इसे वापस नहीं ले लिया जाता है।