महानगर में स्वाइन फ्लू से बच्ची की मौत
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में स्वाइन फ्लू ने एक और की जान ले ली। इस बार एक बच्ची स्वाइन फ्
जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर में स्वाइन फ्लू ने एक और की जान ले ली। इस बार एक बच्ची स्वाइन फ्लू का शिकार बनी। बच्ची का नाम श्रीतमा राय (6) है। इस महीने की शुरुआत से ही वह तेज बुखार से पीड़ित थी। जिसके बाद 11 सितंबर को उसे कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ पार्क सर्कस में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद पता चला कि उसे स्वाइन फ्लू हुआ है। तब से उसे आईसीयू में वेंटिलेशन पर रखा गया था। डॉक्टर की लाख कोशिश के बाद भी बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ वरन उसकी तबियत दिन ब दिन और बिगड़ती चली गई। वहीं बच्ची के शरीर का कुछ अंग भी काम करना बंद कर दिया था। जिससेबुधवार रात करीब एक बजे उसकी मृत्यु हो गई। महानगर में स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। इससे पहले सीएमआरआइ में 50 वर्षीया देवला मंडल की मौत हुई थी। जांच के बाद उनके शरीर में भी स्वाइन फ्लू के जीवाणु पाए गए थे। सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष राज्य में स्वाइन फ्लू से 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।