विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की योजना बना रही थी तृणमूल सरकार', शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:42 PM (IST)

शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रवाद की अनदेखी और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

तृणमूल सरकार पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

तृणमूल सरकार पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए राष्ट्रवाद की अनदेखी करने और तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की योजना बंगाल को ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ में बदलने की थी।

अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार को राष्ट्रवाद की समझ नहीं थी और वह तुष्टीकरण की राजनीति में लगी हुई थी।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से राज्य के लिए अलग गीत तैयार किया गया, ध्वज बनाया गया और बांग्लादेश के ‘जय बांग्ला’ नारे को अपनाया गया।

घुसपैठ और एसआईआर को लेकर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को बंगाल में बसने देने में मदद का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने ऐसे लोगों को देश छोड़ने के लिए सुनिश्चित कदम उठाए हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े होने की अपील भी की।

शुभेंदु ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध कर रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह, कॉकरोच और दीमक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राज्य में ऐसे तत्वों को पनपने नहीं देने की अपील की।