विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'TMC शासन में सुंदरबन की अनदेखी हुई, हमारी सरकार ने दिए 1,200 करोड़ रुपये'; शुभेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर बड़ा आरोप

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरबन के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने घोषणा की कि ...और पढ़ें

सुंदरबन विकास पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

सुंदरबन विकास पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरबन के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के करीब एक लाख 24 हजार लोगों के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है।

दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में प्रशासनिक बैठक के बाद सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने दावा किया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 600 करोड़ रुपये के आवंटन के मुकाबले केवल करीब 200 करोड़ रुपये के काम किए गए और 80 प्रतिशत धनराशि का गबन कर लिया गया।

पहले चरण में 553 कार्यों के लिए निविदाएं जारी

मुख्यमंत्री ने कहा, आप जानते हैं कि पिछली सरकार ने सुंदरबन की अनदेखी की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने बजट में सुंदरबन के लिए 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। पहले चरण में 553 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। इन सभी परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 2,649 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि 1,406.34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की 1,169 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जल निकासी संबंधी कार्य और 110 पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा।