विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल:राधाष्टमी पर बागबाजार गौड़ीय मठ पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राधा-कृष्ण के किए दर्शन; संध्या आरती में हुए शामिल

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राधाष्टमी के अवसर पर कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ में राधारानी की पूजा-अर्चना की और संध्या आरती में शामिल हुए।

शुभेंदु अधिकारी ने राधाष्टमी पर बागबाजार गौड़ीय मठ में किए राधा-कृष्ण के दर्शन

शुभेंदु अधिकारी ने राधाष्टमी पर बागबाजार गौड़ीय मठ में किए राधा-कृष्ण के दर्शन

HighLights

  1. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राधाष्टमी पर गौड़ीय मठ पहुंचे।

  2. उन्होंने राधारानी की पूजा-अर्चना और संध्या आरती में भाग लिया।

  3. मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात कर संग्रहालय का दौरा किया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। राधाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार शाम कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ पहुंचकर राधारानी की पूजा-अर्चना की और संध्या आरती में शामिल हुए। राधारानी की आराधना के दौरान मठ परिसर हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा।

राधारानी के आविर्भाव तिथि पर गौड़ीय मिशन की ओर से आयोजित राधाष्टमी महोत्सव इस वर्ष 107वें वर्ष में प्रवेश कर गया। सुबह से ही मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हरिनाम संकीर्तन, धार्मिक चर्चा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महोत्सव मनाया गया।

शाम को मठ पहुंचे मुख्यमंत्री ने संतों और अन्य विशिष्ट लोगों से मुलाकात के बाद मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष आरती की। इसके बाद गौड़ीय मिशन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने मिशन के संतों और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की तथा श्रीचैतन्य महाप्रभु संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान गौड़ीय मठ के आचार्य एवं अध्यक्ष भक्ति सुंदर संन्यासी महाराज भी मौजूद रहे।