विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RG Kar Medical College: प्रोटेस्ट साइट पर मिला संदिग्ध बैग, प्रदर्शनकारियों के बीच मची खलबली; बम निरोधक दस्ता पहुंचा

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 12 Sep 2024 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2024 02:17 PM (IST)

Suspicious bag found in RG Kar Medical College कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध बैग ...और पढ़ें

आरजी कर कॉलेज में संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप। (फोटो सोर्स: एएनआई)
आरजी कर कॉलेज में संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप। (फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। ट्रेनी डॉक्टर्स की हत्या के मामले को लेकर जिस स्थान पर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी स्थल पर यह संदिग्ध बैग मिला है। प्रोटेस्ट साइट पर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बम निरोधी दस्ता  भी मौके पर पहुंच चुका है।

बैग की चल रही जांच 

यह संदिग्ध बम प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस बम को यहां किसने रखा है। वहीं, बम निरोधक दस्ता इस बात का पता लगा रहा है कि बैग के अंदर क्या है।

बता दें कि 9 अगस्त की आधी रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। डॉक्टरों की सुरक्षा और मृतक ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं।  

खबर अपडेट की जा रही है।