फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
संसू, हुगली : उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के कोन्ननगर स्थित धसरा इलाके में शुक्रवार रात एक विवाहिता की सं
संसू, हुगली : उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के कोन्ननगर स्थित धसरा इलाके में शुक्रवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका का नाम किरन साव है। पुलिस ने इस मामले में उसके पति संतोष कुमार साव को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि 11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। संतान नहीं होने पर इन दोनों के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था। किरन के परिवारवालों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतोष साव को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस ने किरण की लाश उसके घर से फंदे से झूलती हालत में बरामद की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल भेज दिया। आरोप है कि किरण के ससुरालवाले उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया करते थे। उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। दूसरी ओर संतोष का कहना है कि जिस समय यह सब हुआ, उस समय वह घर से बाहर था। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।